CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश की संभावना, 12 जिलों में अलर्ट जारी

CG Weather Update:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब पहुंच गया है। 26 अगस्त तक प्रदेश में 863.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इसी अवधि में सामान्य बारिश 882.4 मिमी रही। इस तरह प्रदेश में सामान्य बारिश की तुलना में केवल 2 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

12 जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। रायगढ़, बिलासपुर, नारायणपुर, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी और कोरिया जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा रायपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मानसूनी गतिविधियां सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके कारण कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि शुक्रवार से मानसूनी गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। अब तक हुई बारिश से सामान्य बारिश के आंकड़े की कमी काफी हद तक पूरी हो चुकी है और आने वाले दिनों में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा होने की संभावना बनी हुई है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्थानीय मौसम के अनुसार बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *