CG Voter List Update: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के बनेंगे वोटर कार्ड, मतदाता सूची में छूटे हुए नाम जोड़ने विशेष अभियान शुरू

Voter ID

CG Voter List Update: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और छूटे हुए पात्र नागरिकों का सत्यापन करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी मतदाता पंजीकरण से जोड़ा जाएगा। इसके लिए स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सत्यापन

अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वे वर्तमान मतदाता सूची की पुरानी सूची से जांच कर ऐसे लोगों की पहचान करेंगे, जिनका नाम पहले दर्ज था लेकिन किसी कारणवश अब सूची में नहीं है।

सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने वाले लोगों से नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। निर्वाचन विभाग ने बीएलओ को इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

हर सप्ताह 20 से 25 नए मतदाता जोड़ने का लक्ष्य

निर्वाचन विभाग ने बीएलओ को हर सप्ताह 20 से 25 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य दिया है। यह अभियान करीब एक महीने तक चलाया जाएगा। इसके अलावा मतदान केंद्रों के साथ-साथ रैन बसेरों, श्रमिक बस्तियों और वंचित लोगों के बीच भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

स्कूलों में विद्यार्थियों का होगा पंजीकरण

9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण से जोड़ने के लिए स्कूलों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए युवाओं को मतदान के महत्व और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

CG SIR Form:

ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र नागरिक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ECINET ऐप, http://voters.eci.gov.in या अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।

मतदाता पंजीकरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए ECINET ऐप में बीएलओ से संपर्क करने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन नंबर 1950 पर भी सहायता ली जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *