CG CRIME NEWS: तीन दोस्तों ने युवक पर चाकू से किया हमला, युवक की हालत गंभीर 

CG CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में 3 दोस्तों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया.ताबड़तोड़ हमले के बाद उसे मृत समझ कर खेत में फेंककर भाग निकले. युवक पूरी रात घायल हालत में तड़पता रहा. सुबह लोगों ने देखकर पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया.यह  घटना कोटा थाना क्षेत्र की है.जानकारी के अनुसार लोरमी निवासी सलमान अली विवार को अपने दोस्तों के साथ कोटा आया था.जहां काम खत्म करने के बाद लौटते समय गोबरपाट में रुक गए. इस दौरान दोस्तों ने उसे साथ में शराब पिलाई. देर रात तक युवक शराब पीते बैठे थे.

बताया जा रहा है कि, शराब पीने के दौरान ही सलमान अली से उसके दोस्त बिट्टू वैष्णव व राकेश जायसवाल समेत अन्य ने विवाद किया. विवाद इतना बढ़ा कि दोस्तों ने मिलकर सलमान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गया. इस दौरान उसे मरा समझकर हमलावर युवक उसे खेत में फेंक कर भाग गए.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *