RAIPUR BREAKING: रायपुर के गुलमोहर पार्क में रविवार को निगम के खोदे गए गड्ढे में 3 बच्चे डूब गए, जिनमें से एक 7 साल के बच्चे दिव्यांश की मौत हो गई है. आज बच्चे के शव का अंतिम संस्कार किया गया. वहीं 12 घंटे बीत जाने के बाद भी मामले में कार्रवाई नहीं होने पर लोग आक्रोशित हैं. गुलमोहर पार्क के बाहर धरने पर बैठे हैं. इस दौरान मृत बच्चे के पिता को चक्कर आ गया है, उनकी हालत खराब होती जा रही है.
दिव्यांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. इस घटना के बाद से परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है. डिप्टी सीएम अरुण साव ने मासूम की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने घटना को बताया दुर्भाग्य जनक बताते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है. साथ ही घटना की पुनरावृत्ति से बचने दिशा निर्देश जारी करने की बात कही है.
3 बच्चे गड्ढे में गिरे एक की मौत
इलाके में स्थित गुलमोहर पार्क कॉलोनी में नगर निगम द्वारा सीवरेज टैंक निर्माण के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसे खुला ही छोड़ दिया गया था. बारिश या पाइपलाइन लीकेज के चलते इसमें पानी भर गया था. वहीं कल 13 अप्रैल को में 3 मासूम बच्चे खेलते-खेलते गिर गए. हादसे में एक 6 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
