CG Murder: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में फटे कपड़ो में एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में मिली है। लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास रविवार रात महिला की लाश बरामद हुई। शव की स्थिति को देखते हुए रेप के बाद मर्डर की आशंका जताई जा रही है।![]()
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।
सिर पर चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है। वहीं शव नग्न अवस्था में मिलने के कारण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश जारी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
