Bilaspur Chakubaji: उधार के पैसे मांगने पर चाकू से हमला, 200 रुपए के लिए खूनी खेल

Bilaspur Chakubaji: बिलासपुर में महज 200 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उधार के पैसे मांगने पर हमला

जानकारी के अनुसार, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के परसदा नवापारा निवासी बलराम ध्रुव के पिता गोवर्धन सिंह ध्रुव ने कृष्ण ध्रुव से 200 रुपए उधार लिए थे। बुधवार को कृष्ण ध्रुव ने बलराम से उधार की रकम वापस मांगी।

Bilaspur Chakubaji: बिलासपुर में महज 200 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर बलराम पर हमला कर दिया। हमले में बलराम घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

घायल बलराम ध्रुव (30) ने पुलिस को बताया कि उसने करीब एक सप्ताह पहले कृष्ण ध्रुव से 200 रुपए उधार लिए थे। बुधवार शाम करीब 7 बजे कृष्ण ध्रुव ने उससे पैसे वापस मांगे। इस दौरान बलराम ने कुछ समय बाद पैसे देने की बात कही, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया।

बलराम का आरोप है कि इसी दौरान कृष्ण ध्रुव ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *