Dhamtari Murder Case: धमतरी जिले के करेली बड़ी (Kareli Bdhi Murder Case) चौकी क्षेत्र में शनिवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 67 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमी जगन्नाथ मारकंडे ने अपनी 37 साल छोटी प्रेमिका पुष्पा मारकंडे (30 वर्ष) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि महिला का किसी और से अफेयर है।
पीठ और पेट पर किए कई वार (Pushpa Markande Murder Love Affair)
जानकारी के अनुसार, मृतका पुष्पा मारकंडे (Pushpa Markande Murder) शनिवार शाम अपने बच्चे को गोद में लेकर यात्री प्रतीक्षास्थल की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी प्रेमी चाकू लेकर पहले से घात लगाए बैठा था। महिला के पहुंचते ही उसने पीठ और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोद में बच्चा भी घायल हो गया। बच्चे का इलाज अस्पताल में जारी है।

पति के जेल जाने के बाद बढ़ी नजदीकियां
पुलिस के अनुसार, मृतका का पति पिछले एक साल से रायपुर जेल में बंद है। इस दौरान आरोपी जगन्नाथ महिला के घर आता-जाता था और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाद में बुजुर्ग प्रेमी को शक हुआ कि महिला के किसी और से भी संबंध हैं। इसी शक में उसने वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी गिरफ्तार (Jagannath Markande arrest)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ मारकंडे को गिरफ्तार (Jagannath Markande arrest) कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 103, 115(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
