Raipur Suicide: राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जो वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे। घटना ने पुलिस महकमे के साथ-साथ उनके परिजनों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।
सामुदायिक भवन के पास मिली लाश (Raipur Head Constable Suicide)
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस लाइन (Raipur Police Line) परिसर स्थित सामुदायिक भवन के पास प्रधान आरक्षक राम आसरा पोरते (Ram Asra Porte Suicide) का शव फंदे से लटकता मिला। अन्य पुलिसकर्मियों ने जब यह देखा तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

उत्पीड़न की आशंका
घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आ रही है कि प्रधान आरक्षक ने विभागीय उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की हो सकती है।
