Jashpur News : गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंदा, 3 की मौत, 24 से अधिक घायल

Jashpur News

Jashpur News : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों को तेज़ रफ्तार बोलेरो वाहन ने बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Jashpur Bolero Accident

ग्रामीणों की भीड़ में घुसी बोलेरो (Jashpur Bolero Accident)

यह घटना बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूड़ांड़ की है। ग्रामीण गणेश प्रतिमा का विसर्जन (Jashpur Ganesh Visarjan Hadsa) कर नाचते-गाते वापस लौट रहे थे। तभी बोलेरो (नंबर CG 15 CR 1439) तेज़ रफ्तार से आई और ग्रामीणों की भीड़ में घुस गई।

Jashpur Bolero accident three villagers death

3 की मौत, 24 से अधिक घायल (Jashpur Bolero accident three villagers death)

हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 24 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

Jashpur Ganesh Visarjan Hadsa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *