Bilaspur Murder: नदी किनारे बोरी में मिली महिला की लाश, तार-पत्थरों से बंधा शव, हत्या की आशंका

Bilaspur Murder

Bilaspur Murder: बिलासपुर जिले के शिवटिकरी गांव में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया। शिवनाथ नदी किनारे एक बोरी में महिला की लाश (Bori Lash Bilaspur) बरामद हुई है। शव तार और पत्थरों से बंधा हुआ था। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष के बीच है और शव 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है।

हत्या कर नदी में फेंके जाने की आशंका (Woman Murder Bilaspur)

पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या (Bilaspur Bori Lash) करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर नदी में फेंका गया। शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Bori Lash Bilaspur

हाथ पर बने टैटू से पहचान की कोशिश

पचपेड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ पर त्रिशूल में महादेव का टैटू और बाएं हाथ पर ग्राफिक स्टाइल में अंग्रेजी टैटू बना हुआ है। पुलिस ने अपील की है कि ऐसी किसी महिला के लापता होने की जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करें।

पुलिस जांच जारी

एएसपी अर्चना झा ने कहा कि मामला हत्या का है और शव को ठिकाने लगाने के लिए नदी में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने और आरोपी का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *