CG College Fire: कॉलेज में लगी आग, परीक्षा के दौरान मची चीख-पुकार

CG College Fire: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल स्थित महेश बघेल शासकीय महाविद्यालय में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हालांकि कॉलेज स्टाफ, पुलिस और प्रशासन की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

CG College Fire: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल स्थित महेश बघेल शासकीय महाविद्यालय में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। हालांकि कॉलेज स्टाफ, पुलिस और प्रशासन की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।tcw

जानकारी के अनुसार महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में टेबल के पास अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद तेज धमाके जैसी आवाजें आने लगीं। स्थिति को गंभीर देखते हुए कॉलेज कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी। आग की चपेट में आने से प्राचार्य कक्ष में रखी कुर्सियां, टेबल, कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कॉलेज में परीक्षा चल रही थी, लेकिन किसी भी छात्र, शिक्षक या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

महाविद्यालय के प्राचार्य सोनवानी ने बताया कि घटना के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे। स्टाफ से सूचना मिलने के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। अधिकारियों और कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *