CG News: खेलते-खेलते तालाब में गिरे जुड़वा बहनें, दोनों की गई जान

CG News:

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बुधवार सुबह एक दिल-दहला देने वाली हादसे में दो जुड़वा बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां सुबह अपने घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे तालाब के किनारे पहुंच गईं, जहां दोनों पानी में गिर गईं। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के लवसरा गांव का है।tcw

खेलते-खेलते तालाब में गिरीं बच्चियां

मृत बच्चियों की पहचान दीप्ति गोंड (6 वर्ष) और दिव्या गोंड (6 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां सुबह करीब 9:30 बजे अपने घर के पास खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे तालाब के किनारे पहुंच गईं, जहां दोनों पानी में गिर गईं और गहरे पानी में डूब गईं। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे समय पर उन्हें बचाया नहीं जा सका।

तालाब में तैरते मिले शव

कुछ देर बाद ग्रामीणों ने तालाब में दोनों बच्चियों के शव तैरते हुए देखे। इसके बाद तत्काल उन्हें बाहर निकाला गया और परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *