Durg Sex Racket: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र स्थित एक लॉज में छापा मारा। ACCU और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कथित देह व्यापार नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 3 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।![]()
पुलिस को मिली थी सूचना
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि छावनी थाना क्षेत्र के एक लॉज में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर ACCU और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से लॉज में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।
मोबाइल एप के जरिए संचालित होने की आशंका
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कथित नेटवर्क का संचालन मोबाइल एप के माध्यम से किया जा रहा था। पुलिस को जांच के दौरान एक ऐसे एप की जानकारी मिली है, जिसमें बड़ी संख्या में युवतियों की तस्वीरें और संपर्क संबंधी जानकारी मौजूद बताई जा रही है।
आशंका है कि इसी प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से तीन युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छावनी पुलिस और एसीसीयू की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।



