CG News: लकड़ी कटाई रोकने पर फॉरेस्ट गार्ड पर जानलेवा हमला, डंडे से पीटा; हालत गंभीर

CG News: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में मंगलवार सुबह वन विभाग के एक फॉरेस्ट गार्ड पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वन वाटिका क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी काटने का विरोध करने पर आरोपियों ने फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार के साथ मारपीट कर दी। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लकड़ी काटने से रोकने पर हमला

जानकारी के अनुसार, मनोज भुईया अपनी पत्नी के साथ लकड़ी का लट्ठा लेकर जा रहा था। इसी दौरान फॉरेस्ट गार्ड पिंटू मालाकार ने उसे रोककर लकड़ी के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि मनोज भुईया ने अपने कंधे पर रखा लकड़ी का लट्ठा फॉरेस्ट गार्ड पर दे मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल फॉरेस्ट गार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

घायल फॉरेस्ट गार्ड के सिर में गंभीर चोट और कान से खून निकलने के कारण CT स्कैन की आवश्यकता थी, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजगंज में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होने से उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *