Raigarh Video: खुलेआम गले लगकर KISS करते रहे कपल, रोमांस का वीडियो वायरल

Raigarh Video: रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे को गले लगाकर किस करते नजर आ रहे हैं। घटना रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर की बताई जा रही है, जहां उस समय यात्रियों की आवाजाही भी जारी थी।

RPF कार्यालय के सामने कपल का रोमांस

जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर यह घटना हुई, उसके सामने ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय स्थित है। वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी RPF तक पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ समय तक वहीं मौजूद रहे और बाद में वहां से चले गए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान स्टेशन के बाहर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सार्वजनिक स्थान पर कपल के व्यवहार को देखकर आसपास मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

RPF ने क्या कहा

RPF थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में दोनों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। उनका कहना है कि यदि घटना के समय तत्काल सूचना मिलती तो मौके पर कार्रवाई की जा सकती थी। फिलहाल इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *