तांदुला नहर में डूबे २ युवक, SDRF कर रही तलाश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के सेलूद इलाके से गुजरने वाली तांदुला नहर में दो युवकों के डूबने की सूचना मिली है. SDRF की टीम सुबह से नहर में उनकी तलाश कर रही है. हालांकि, अभी तक किसी की भी लाश नहीं मिली है. घटना उतई थाना इलाके की है.SDRF प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, 13 अप्रैल की शाम सूचना मिली थी कि, शाम 4 बजे नहर में दो युवक डूब गए हैं. रात होने से SDRF की टीम पानी में नहीं उतरी. सुबह तड़के ही टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

डूबने वाले युवकों की पहचान प्रहलाद यादव (40) निवासी धनौरा दुर्ग के रूप में हुई है. उसके बड़े भाई ने बताया कि, प्रहलाद मंत्रालय रायपुर में पदस्थ है. उसकी कुछ साल पहले ही शादी हुई थी. एक बेटी भी है. वहीं, दूसरे युवक की पहचान नंद किशोर धुरवे (38) निवासी सुभाष नगर बोरसी के रूप में हुई है. वो भी मंत्रालय रायपुर में पदस्थ था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *