Raipur Accident: रायपुर में बस और हाइवा की जबरदस्त टक्कर; महिला समेत 3 की मौत, कई घायल

Raipur Accident: राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के पास केंद्री गांव में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जगदलपुर से रायपुर आ रही एक यात्री बस ने सामने चल रही हाइवा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बता दें, यह हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंद्री गांव के पास हुआ। हादसे का शिकार बनी बस रॉयल ट्रेवल्स की बताई जा रही है, जिसका नंबर CG 04 E 4060 है। बस जगदलपुर से रायपुर आ रही थी, तभी केंद्री के पास बस ने हाइवा वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।घटना सुबह करीब 4:15 बजे की है। हादसे में बलराम पटेल(उम्र 46), अजहर अली (उम्र 30) और बरखा ठाकुर (उम्र 31) की मौत हो गई है। वहीं धनीराम सेठिया , गणेश्वर प्रसाद बर्मन, तीजन यादव, भूषण निषाद, सुमन देवी और संध्या कुमार घायल हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सुरक्षित बचे यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। हादसे की विवेचना जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *