Raipur Ganja Smuggling: रायपुर में पाइप की आड़ में ट्रक से गांजा तस्करी, 250 किलो माल जब्त

Raipur Ganja Smuggling: राजधानी रायपुर में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर पुलिस के बाद अब रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में एंटी ड्रग्स टीम ने मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के पास एक ट्रक से करीब 250 किलो गांजा बरामद किया है। ट्रक में प्लास्टिक प्लंबिंग पाइप की आड़ में गांजे की तस्करी किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने के बाद DRI की टीम ने संदिग्ध ट्रक का पीछा किया। मंदिर हसौद के पास ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

पाइप के बीच छिपाकर गांजा तस्करी

जांच के दौरान ट्रक में लोड प्लास्टिक प्लंबिंग पाइपों के बीच छिपाकर रखा गया करीब 250 किलो गांजा बरामद किया गया। कार्रवाई के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल DRI की ओर से इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *