CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री में देरी, कई जिलों में बढ़ा तापमान

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार अभी जारी है। प्रदेश की दहलीज तक पहुंचने के बावजूद मानसून पिछले तीन दिनों से आगे नहीं बढ़ पाया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं । इस बीच प्री-मानसून गतिविधियां कमजोर पड़ने से कई शहरों में तापमान फिर बढ़ने लगा है।tcw

2 से 4 डिग्री तक बढ़ा तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर भी देखने को मिला।

मौसमी द्रोणिका का प्रभाव

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र तल पर बनी मौसमी द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैली हुई है। इसी मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

CG Weather Update:

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

प्रदेश में शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में रिकॉर्ड किया गया।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रमुख वर्षा आंकड़े इस प्रकार रहे –

• कुसमी – 5 सेमी
• ओरछा – 4 सेमी
• पिपरिया – 3 सेमी
• बड़े बचेली – 2 सेमी
• थानखमरिया – 2 सेमी
• भैरमगढ़ – 1 सेमी
• माकड़ी – 1 सेमी
• ओडगी – 1 सेमी
• पंधरिया – 1 सेमी
• बोड़ला – 1 सेमी

CG Weather Update

रायपुर में आंधी-बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में सोमवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *