Durg Suicide: इंस्टाग्राम रील बनाती थी पत्नी, पति के मना करने पर उठाई ये खौफनाक कदम

Durg Suicide

Durg Suicide: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद एक महिला की मौत का कारण बन गया। भिलाई के छावनी (Bhilai Chhawani Suicide) क्षेत्र में रहने वाली दो बच्चों की मां ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा फैल गई है। (इंस्टाग्राम रील बनाने पर पति पत्नी विवाद)

मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अंजलि साव के रूप में हुई है, जो अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ छावनी क्षेत्र में रहती थी। अंजलि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव थी और नियमित रूप से रील व वीडियो बनाती थी। हालांकि उसका यह शौक उसके पति को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

बताया जा रहा है कि पप्पू साव, जो एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है, अंजलि को इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करने और रील बनाना बंद करने के लिए दबाव डालता था। बीते कुछ महीनों से इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं भी सामने आई थीं।

घटना वाले दिन सुबह पप्पू साव काम पर चला गया था और बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। जब बच्चे और पति घर लौटे तो उन्होंने देखा कि अंजलि का शव पंखे से लटका हुआ है। बच्चों ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद छावनी पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पति पप्पू साव से पूछताछ के साथ-साथ पड़ोसियों और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *