Surajpur Murder: सूरजपुर जिले के मोरभंज गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जन्मदिन के दिन एक भांजे ने अपनी ही मामी की बेरहमी से हत्या कर दी। जन्मदिन के दिन भांजे ने दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शक होने पर कि मामी अभी जिंदा हो सकती है, आरोपी ने चाकू से उसका गला भी रेत दिया। (जन्मदिन पर भांजे ने मामी की हत्या)

करीब 9 साल पहले पिंकी सोलंकी की शादी भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। रोजगार की तलाश में दंपत्ति अंबिकापुर आकर रहने लगे। इसी दौरान उनके जीवन में एक बेटी का जन्म हुआ और परिवार सामान्य रूप से चल रहा था।
कुछ समय बाद शिवदास का सगा भांजा हेमंत काम की तलाश में मामा के घर आकर रहने लगा। इसी दौरान हेमंत और पिंकी के बीच नजदीकियां (Surajpur Mami Bhanja Affair) बढ़ती चली गईं। हालात इतने बिगड़ गए कि समाज और रिश्तों की सभी मर्यादाएं टूट गईं। पिंकी ने अपने पति और मासूम बेटी को छोड़कर हेमंत के साथ रहना शुरू कर दिया। दोनों के इस संबंध से एक बच्चा भी हुआ।

हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक ठीक नहीं चल सका। आरोपी हेमंत को पिंकी का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और अन्य लोगों से बातचीत करना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगा और कुछ महीनों से वे अलग-अलग रहने लगे थे। बावजूद इसके फोन पर बातचीत जारी थी, लेकिन पिंकी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि हेमंत उसकी हत्या की साजिश रच रहा है।

29 जनवरी 2026 को हेमंत का जन्मदिन था। उसने पिंकी को घूमने के बहाने मोरभंज गांव बुलाया। दोनों ने साथ में केक काटा और शराब भी पी। इसके बाद आरोपी पिंकी को भीड़ से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने दुपट्टे से उसका गला दबाकर हत्या (Surajpur Bhanja Murder Mami) कर दी। शक होने पर कि पिंकी अभी जिंदा हो सकती है, आरोपी ने चाकू से उसका गला भी रेत दिया। करीब दो महीने से रची जा रही साजिश को आरोपी ने अपने जन्मदिन के दिन अंजाम दिया।
शव मिलने के बाद जयनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। एडिशनल SP सूरजपुर योगेश देवांगन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
