Raipur Breking: बोर्ड परीक्षा से पहले शुरू हुई हेल्पलाइन सेवा, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

Raipur Breking:

Raipur Breking: बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु संचालन और विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए परीक्षा शुरू होने से पहले ही हेल्पलाइन सेवा प्रारंभ कर दी गई है। यह हेल्पलाइन हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए संचालित की जा रही है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित इस हेल्पलाइन के माध्यम से विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक सभी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 पर सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक फोन कर सहायता ली जा सकती है।

हेल्पलाइन में प्रतिदिन मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, शैक्षिक अभिप्रेरक तथा मण्डल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो परीक्षा से जुड़े तनाव, मार्गदर्शन और अन्य शैक्षणिक समस्याओं का समाधान करेंगे। खास बात यह है कि यह सेवा रविवार के दिनों में भी कार्यालयीन समय में उपलब्ध रहेगी। माशिमं ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी समस्या या तनाव की स्थिति में हेल्पलाइन का लाभ उठाएं, ताकि परीक्षाएं तनावमुक्त माहौल में संपन्न हो सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *