Raigarh Sex Racket: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Sex Racket:

Raigarh Sex Racket: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शहर के पॉश इलाके केलो विहार में किराये के मकान में चल रहे देहव्यापार का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 महिलाओं समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (रायगढ़ किराये के मकान में देहव्यापार)

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि केलो विहार स्थित एक मकान में बाहरी महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर CSP मयंक मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरनगर थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा। (रायगढ़ सेक्स रैकेट भंडाफोड़)

रेड के दौरान मकान से आपत्तिजनक सामग्री, कई मोबाइल फोन और देहव्यापार से जुड़े अन्य सबूत बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी किराये का मकान लेकर संगठित रूप से इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहे थे और बाहर से महिलाओं को बुलाकर देहव्यापार (Raigarh Sex Racket Busted) कराया जा रहा था।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चक्रधरनगर थाना में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम (PITA Act) की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई के बाद SSP शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि रायगढ़ जिले में किसी भी तरह की अनैतिक और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *