Bilaspur Train Accident: बिलासपुर जिले के लालखदान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर हुए भीषण ट्रेन हादसे का पहला वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो घटना के समय मौजूद एक यात्री द्वारा मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें हादसे के तुरंत बाद का भयावह तस्वीरें साफ दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, एक यात्री शुरुआत में स्थिति को सामान्य समझकर वीडियो बना रहा था, लेकिन जैसे ही वह इंजन और बोगियों के पास पहुंचा, हादसे की गंभीरता सामने आई। वीडियो में बोगियों से यात्री घबराकर कूदते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास अफरा-तफरी और चीख-पुकार मची हुई है। कई लोग अपने परिवार के सदस्यों को ढूंढते दिखाई दे रहे हैं, वहीं अन्य लोग घायलों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वायरल वीडियो ने हादसे की भयावहता को उजागर कर दिया है, जिससे साफ पता चलता है कि दुर्घटना के बाद वहां किस तरह की दहशत और अव्यवस्था का माहौल था। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
देखिए वीडियो –
