CG Drugs Racket: अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार, लाखों की नशीली दवा जब्त

CG Drugs Racket: बस्तर में नशे के कारोबार पर जगदलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। बोधघाट थाना पुलिस ने जगदलपुर और ओडिशा के नबरंगपुर से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल के 440 पत्ते और कुल 3 हजार 520 कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इनका वजन करीब ढाई किलोग्राम और बाजार मूल्य लगभग 14 लाख रुपये बताया जा रहा है।

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि जगदलपुर का आरोपी शहर के युवाओं को नशीली गोलियां बेचता था, जबकि इसकी सप्लाई ओडिशा के नबरंगपुर से की जाती थी। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य सप्लायर मेडिकल स्टोर की आड़ में इस अवैध धंधे को संचालित कर रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले जगदलपुर में एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर टीम ओडिशा पहुंची, जहां से मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

 

मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *