CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, तापमान 40°C के नीचे; रायपुर में आज फिर बारिश के आसार

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार शाम राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज अंधड़ और झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेशभर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।tcw

तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी आई है। मंगलवार को रायपुर में सबसे अधिक तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

CG Weather Update

अगले 2 दिन जारी रहेंगी गतिविधियां

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

आज भी बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, विभिन्न मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक, अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

CG Weather Update

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *