CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।![]()
कई जिलों में तेज बारिश
मंगलवार देर शाम रायपुर, भिलाई, कोरबा और रायगढ़ में तेज बारिश हुई। कांकेर के चारामा में मूसलाधार बारिश से नेशनल हाईवे-30 पर पानी भर गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।
पेंड्रा में आंधी से पेड़ गिरे, घरों में घुसा पानी
गरियाबंद और जीपीएम जिले में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन पेंड्रा क्षेत्र में आंधी के कारण गौरेला ओवरब्रिज के पास कई पेड़ गिर गए। वहीं मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

तापमान में गिरावट
पिछले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। दक्षिणी हिस्सों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश दर्ज की गई।
रायपुर सबसे गर्म, पेंड्रा रहा सबसे ठंडा
मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में भारी बारिश, घरों-सड़कों में भरा पानी; पेड़ गिरे..



