CG Accident: पेड़ से टकराई पिकअप; 2 की दर्दनाक मौत, 9 गंभीर घायल

CG Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। करौंधा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे के समय वाहन में करीब 20 लोग सवार थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे तथा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

9 घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है।

2 लोगों की दर्दनाक मौत

दुर्घटना में सुरजमणि पति बालेश्वर (40 वर्ष) और किरण पति कपिल (30 वर्ष), दोनों निवासी देवरी, थाना करौंधा, की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। करौंधा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिकअप के अनियंत्रित होने के बाद वह सीधे पेड़ से टकरा गई। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *