CG Police Transfer: राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट-

CG Police Transfer

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा (State Police Service) के अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 7 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा और जिला पुलिस व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। वहीं भाटापारा और बिलासपुर में भी पुलिस प्रशासन को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • सचिन्द्र चौबे (CC-2011) को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण स्कूल (PTS) मैनपाट से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, रायपुर पदस्थ किया गया है।
  • आलोक तिवारी (CC-2016) को मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित कर सहायक सेनानी, चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (माना, रायपुर) बनाया गया है।
  • गिरीश कोरी (CC-2016) को राजभवन सुरक्षा से सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर भेजा गया है।
  • दिनेश सिंह (CC-2016) को मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित कर सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • मयंक रणसिंह (DD-2018) को उप पुलिस अधीक्षक (SIA), पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार नियुक्त किया गया है।
  • तारेश साहू (DD-2018) को एसडीओपी भाटापारा से स्थानांतरित कर उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर बनाया गया है।
  • नीलकिशोर अवस्थी (CC-2025) को सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा से सहायक सेनानी, वीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर पदस्थ किया गया है।

देखें लिस्ट-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *