CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में प्री मानसून ने दस्तक दे दी हैं. प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी से राहत है. 22 मई को रायपुर में दिन भर बादल छाए रहे जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली.वही कई जिलों में बारिश हुई. प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश के चलते तापमान में 4 से 5 डिग्री कमी आई है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिनों तक ऐसा हे मौसम रहेगा. सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना हैं. राजधानी में आज सुबह से धूप छाँव वाला मौसम हैं. इस बार नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.
