CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण की सक्रियता के चलते मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने (IMD Alert CG) राज्य के अधिकांश जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। (CG Monsoon Alert)
बता दें, पिछले 24 में प्रदेश के सभी संभागों के कई स्थानों पर हलकी से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में, जबकि सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है.

रायपुर में आज का मौसम (Raipur Weather)
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने और वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी (Heavy rain in CG)
सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
