Raipur Breaking: रायपुर में छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
अधिकारी के कक्ष में गिरी फॉल्स सीलिंग
घटना मुख्य सदन से लगे एक अधिकारी के कक्ष में हुई, जहां छत की फॉल्स सीलिंग के साथ स्टील के पाइप और फ्रेम भी नीचे गिर गए। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम जारी है।
इस घटना के बीच सूचना के अधिकार (RTI) के तहत सामने आई जानकारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। लोक निर्माण विभाग ने आरटीआई के जवाब में बताया है कि नए विधानसभा भवन का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है। इसके बाद भवन के उपयोग और निर्माण प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।


