GGU Bilaspur: GGU की छठवें सेमेस्टर की परीक्षा रद्द, पेपर हुआ था लीक, 27 जुलाई से री-एग्जाम

GGU Bilaspur: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीए-एलएलबी छठवें सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा पेपर लीक मामले के बाद रद्द कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 27 जुलाई से दोबारा परीक्षा कराने का नया कार्यक्रम जारी किया है। इस फैसले के बाद विधि विभाग के छात्र-छात्राओं ने विरोध जताया है।tc

27 जुलाई से री-एग्जाम

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए मई में आयोजित बीए-एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त कर दी है। यह परीक्षा 7 मई से 28 मई के बीच आयोजित हुई थी। अब नई समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा 27 जुलाई से आयोजित की जाएगी।

जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

परीक्षा दोबारा कराने के फैसले का विरोध करते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांग की कि जिस जांच रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा रद्द की गई है, उसे सार्वजनिक किया जाए। साथ ही दोबारा परीक्षा कराने के आदेश पर पुनर्विचार करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

डेढ़ महीने बाद फैसला

पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित पांच सदस्यीय जांच समिति ने 6 जून को अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी थी। इसके बावजूद करीब डेढ़ महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में परीक्षा रद्द करने का आदेश जारी किया गया, जिस पर छात्र सवाल उठा रहे हैं।

जांच में सामने आई ये सच

जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि समर्थ पोर्टल हैक नहीं हुआ था। लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर प्रश्नपत्र और अन्य परीक्षा संबंधी जानकारी लीक की गई थी। समिति ने मामले की पुलिस जांच कराने की भी अनुशंसा की है।

 

विश्वविद्यालय ने मामले की आगे की जांच के लिए विभागीय जांच समिति का गठन किया है। समिति पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *