Raipur News: रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा की बैठक सोमवार को आयोजित हुई। मानसून के बीच बुलाई गई इस बैठक में शहर में जलभराव, सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, सड़क मरम्मत और बारिश के दौरान नागरिकों को होने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। इसी दौरान निगम मुख्यालय में जगह-जगह छत से पानी टपकने का मामला भी सामने आया।![]()
जलभराव और नालों की सफाई पर चर्चा
सामान्य सभा में शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव, नालों की सफाई और बारिश के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। निगम ने वर्ष 2026-27 के बजट में नालों की सफाई सहित विभिन्न कार्यों के लिए करीब 3 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह राशि पिछले वर्ष के लगभग 2 हजार करोड़ रुपए के बजट की तुलना में अधिक है।
नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी अखबारों की कतरनों से बनी लाइफ जैकेट पहनकर सामान्य सभा में पहुंचे। उन्होंने शहर में जलभराव की स्थिति को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और ट्रिपल इंजन सरकार को विफल बताया।
अधिकारियों पर लगाए आरोप
बैठक के दौरान भाजपा पार्षद स्वप्निल मिश्रा ने अधिकारियों पर काम नहीं करने और सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर सभापति ने उन्हें टोकते हुए कहा कि मुद्दा उचित है, लेकिन शब्दों का चयन मर्यादित होना चाहिए।
निगम के बाहर ठेकेदारों का प्रदर्शन
भुगतान नहीं मिलने से नाराज ठेकेदारों ने निगम मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग की।




