भिलाई के जामुल थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उषा रबर फैक्ट्री के कुएं में वहां के गार्ड की लाश मिली. पहले तो परिजनों ने हत्या का आशंका जताई, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में देखने के बाद चला की गार्ड की मौत कुए में गिरने की वजह से ही हुई है.
दरअसल कंपनी में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग को गार्ड की नौकरी पर रखा गया था, जिससे ठीक तरह से दिखाई न देने के कारण यह हादसा हुआ.इसके बाद परिजनों को 4 लाख देकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान उपेन्द्र सिंह के रूप में हुई , जो की वह गार्ड की नौकरी करता था.
उसकी ड्यूटी उषा रबर फैक्ट्री में शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक यानि 12 घंटे की थी. यहां रात 12 बजे उपेंद्र फैक्ट्री के चारों तरफ जाकर ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान वो कुंआ की तरफ चल गए. वहां लोहे के एंगल पड़े होने से उन्हें कुआं ठीक से दिखाई नहीं दिया और फैर फिसल जाने से वो सीधे लगभग 12 फिट गहरे कुए में जा गिरे.
