CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसमी तंत्र प्रभावी नहीं है। इसलिए अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

आज का मौसम पूर्वानुमान
प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ठंड और गर्मी दोनों से फिलहाल लोगों को राहत मिलेगी। आगामी दो दिनों के बाद भी मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में 20 फरवरी को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
