Durg Bhilai Accident: दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक युवक घायल हो गया। घटना प्रीमियम वाइन शॉप के पास हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ओवरटेक करते समय कार ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार दंपति रायपुर से शोक कार्यक्रम में शामिल होकर दुर्ग लौट रहे थे। बाइक क्रमांक सीजी 07 सीएन 5190 से सिरसा गेट चौक की ओर बढ़ रहे थे। तभी भिलाई-3 स्थित प्रीमियम वाइन शॉप के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपति और उनकी दो वर्षीय बच्ची सड़क पर गिर गए। हादसे में आरती दुबे (30 वर्ष) और उनकी बेटी सोना दुबे (2 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति राकेश दुबे घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट पहना हुआ था।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
