Bilaspur Train Accident: बिलासपुर में भयंकर ट्रेन हादसा, मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर, कई लोगों की मौत

Bilaspur Train Accident

Bilaspur Train Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक भयंकर रेल हादसे की खबर सामने आई है। कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत की सूचना मिली है, फिलहाल मौत के आंकड़े की पुष्टि नहीं हुई है। 12 से 15 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। (Bilaspur Train Hadsa)

बिलासपुर में मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में टक्कर (Bilaspur Train Accident)

हादसा नो चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आउटर लाइन से गुजर रही थी और सामने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इसी दौरान कोरबा पैसेंजर ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया, जिससे मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर (derail) गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी। (Bilaspur passenger train accident)

बचाव और राहत कार्य जारी

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है।(Bilaspur goods train accident)

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *