Nava Raipur Murder: राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। नवा रायपुर के झाड़ियों में एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। शव की हालत इतनी खराब है कि पहचान मुश्किल हो रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को हत्या की आशंका है, क्योंकि मृतक के चेहरे को जलाने की कोशिश की गई है ताकि उसकी पहचान छिपाई जा सके।
यह पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सीबीडी रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग के किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने जब दुर्गंध महसूस की, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
6 से 7 दिन पुराना शव
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार, शव करीब 6 से 7 दिन पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के चेहरे को जलाने की कोशिश की गई थी और हाथों को जानवरों ने नोच डाला है। इससे यह साफ झलक रहा है कि हत्या कर शव को यहां फेंका गया था।
मिसिंग रिपोर्ट खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास के थानों में मिसिंग रिपोर्ट्स की जांच शुरू कर दी है। माना थाना पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
Nava Raipur Murder, नवा रायपुर झाड़ियों में युवक की लाश, Nava Raipur yuvak ki Lash, Nava Raipur Youth body decomposed, Youth Dead body Nava Raipur
