KTU Vice Chancellor: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, आदेश जारी

KTU Vice Chancellor

KTU Vice Chancellor: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में कुलपति की नियुक्ति कर दी है। प्रोफेसर मनोज दयाल को विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है।

KTUJM Raipur: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति द्वारा कुलपति पद के चयन के लिए तीन सदस्यीय खोज समिति का गठन किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति प्रो. डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल को बनाया गया है।

प्रोफेसर मनोज दयाल वर्तमान में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार (हरियाणा) के मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में लंबा शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव है।

अधिनियम के तहत की गई नियुक्ति

जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 तथा संशोधन अधिनियम 2025 की धारा 11 की उपधारा (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा यह नियुक्ति की गई है।

आदेश के अनुसार, प्रोफेसर मनोज दयाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति पद का दायित्व संभालेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *