Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ की 2 राज्यसभा सीटों पर इस दिन होगा मतदान, यहां देखें पूरा डिटेल

Rajya Sabha Election 2026

Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ सहित देश के 10 राज्यों की 37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा।

अप्रैल 2026 में पूरा होगा कार्यकाल

छत्तीसगढ़ से दो राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। इसी के मद्देनजर दोनों सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ये सांसद होंगे रिटायर

• कवि तेजपाल सिंह तुलसी
• फूलो देवी नेताम

 

चुनाव कार्यक्रम

1. नोटिफिकेशन जारी – 26 फरवरी 2026
2. नामांकन की आखिरी तारीख – 5 मार्च 2026
3. नामांकन पत्रों की जांच – 6 मार्च 2026
4. नाम वापसी की अंतिम तिथि – 9 मार्च 2026
5. मतदान – 16 मार्च 2026
6. मतदान का समय – सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
7. मतगणना – 16 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *