CG BIG BREAKING: सावधान ! कोरोना के बाद अब छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सख्ती

Ebola Virus

रायपुर | CG BIG BREAKING: कोरोना के बाद अब इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अफ्रीकी देशों में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच और स्क्रीनिंग शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने खास तौर पर विदेश से आने वाले यात्रियों पर नजर रखने को कहा है।

 

tcw

वहीँ स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक एयरपोर्ट पर एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा, जो यात्रियों की जांच और संदिग्ध मामलों की निगरानी करेगा। अगर किसी यात्री में बुखार, कमजोरी या संक्रमण जैसे लक्षण मिलते हैं, तो तुरंत मेडिकल प्रोटोकॉल अपनाया जाएगा।

 

 

 

इसके साथ ही अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। आइसोलेशन वार्ड, इमरजेंसी टीम और जरूरी मेडिकल संसाधन तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है.

 

 

लक्षण 

 

  • अचानक तेज बुखार आना
  • अत्यधिक थकान और कमजोरी
  • सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द
  • गले में खराश

 

गंभीर लक्षण

  • गंभीर उल्टी और दस्त (पानी या खून वाले)
  • पेट में तेज दर्द और भूख न लगना
  • त्वचा पर लाल चकत्ते (रैश)
  • गुर्दे और यकृत (लिवर) का सही से काम न करना
  • बिना किसी स्पष्ट कारण के नाक, मसूड़ों, या कान से खून बहना 

बताया जा रहा है कि कांगो और युगांडा में इबोला के मामले बढ़ने के बाद दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। इसी वजह से भारत समेत कई देशों में एयरपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फ़िलहाल आप भी सतर्क रहे किसी भी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में तुरंत ना आये, विदेश यात्रा से भी बचे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *