CG News: रावण नहीं, ऋषि मुनियों को जलाना चाहिए… फेसबुक पोस्ट विवाद में शिक्षक गिरफ्तार

CG News: जशपुर जिले में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बगीचा ब्लॉक के कूदमुरा स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक हेमंत कुमार बेदी ने फेसबुक पर ऋषि-मुनियों और धर्मग्रंथों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पोस्ट सामने आने के बाद हिंदू संगठन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

CG News: जशपुर जिले में सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के आरोप में एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बगीचा ब्लॉक के कूदमुरा स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक हेमंत कुमार बेदी ने फेसबुक पर ऋषि-मुनियों और धर्मग्रंथों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पोस्ट सामने आने के बाद हिंदू संगठन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक को पकड़ने उसके गांव पहुंची। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

विवादित पोस्ट को लेकर दर्ज हुई शिकायत

पुलिस के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को चराईडांड़ निवासी करनैल सिंह ने कुनकुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने 15 अक्टूबर को फेसबुक पर हेमंत बेदी नाम के अकाउंट से एक पोस्ट देखी थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि पोस्ट में हिंदू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं और ऋषि-मुनियों को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

जांच के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

शिकायत मिलने के बाद कुनकुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में आरोपी शिक्षक हेमंत बेदी, निवासी ग्राम बिहावत थाना कांसाबेल की पहचान हुई।

पुलिस टीम जब आरोपी को नोटिस देने पहुंची तो उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद पोस्ट करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन को जब्त किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन और एसडीओपी कुनकुरी राजेश कुमार साहू के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी भूपेन्द्र कुमार चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शिकायतकर्ता और गवाहों के बयान दर्ज किए।

धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री पोस्ट करना गंभीर मामला है। समाज में वैमनस्य फैलाने या धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *