CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अगले 3 दिनों तक इन इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के असर से एक बार फिर ठंड तेज हो गई है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशभर में सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, लगभग तीन साल बाद रायपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम केंद्र रायपुर ने बताया कि अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस अवधि में कहीं भी बारिश नहीं हुई।

कहां चलेगी शीतलहर?

मौसम विभाग के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

CG Weather Update: 17 नवंबर से मिलेगी ठंड से राहत, इन इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां तापमान 13 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *