Dongargarh Police Video Viral: नशे में धुत पुलिसकर्मियों का युवकों से दुर्व्यवहार; वीडियो वायरल होते ही SP ने दोनों को किया लाइन अटैच

Dongargarh Police Video Viral

Dongargarh Police Video Viral: डोंगरगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। थाना डोंगरगढ़ में पदस्थ प्रधान आरक्षक राणा प्रसन्न गजभिए और आरक्षक गौरव सेंडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पुलिसकर्मी रात गस्त के दौरान पुलिस वाहन में नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं और युवाओं के साथ दुर्व्यवहार करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद जिले की नई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

डोंगरगढ़ में पिछले कई महीनों से सुस्त पुलिसिंग पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। अवैध शराब, सट्टा, चाकूबाजी, चोरी, लूट और गैंगवार जैसी घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ाई है। हालांकि नई एसपी के आने के बाद अपराधों पर कुछ हद तक लगाम लगी है, लेकिन निचले स्तर की लापरवाह पुलिसिंग अब भी कानून व्यवस्था को चुनौती दे रही है।

वायरल वीडियो ने साफ किया है कि एसपी की सख्ती के बावजूद विभाग में कुछ कर्मचारी अपनी हरकतों से पुलिस की छवि धूमिल कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस कार्रवाई के बाद महकमे में और कौन-कौन से लापरवाह चेहरे उजागर होते हैं।

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *