CG News: शराब पीकर नशे में सड़क किनारे सो गया युवक; बाइक में लगी आग, पेट्रोल टंकी फटने से मचा हड़कंप

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक बाइक में अचानक आग (Janjgir Champa bike fire) लग गई। देखते ही देखते पेट्रोल टंकी फट गई और बाइक धू-धू कर जलने लगी। हैरानी की बात यह रही कि बाइक के पास ही चालक गहरी नींद में सोता रहा। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़निया का है। (बाइक की पेट्रोल टंकी फटी)

जानकारी के अनुसार, बाइक चालक मनीराम यादव सर्वमंगला से अपने गृह ग्राम पड़निया लौट रहा था। अत्यधिक शराब सेवन करने के कारण उसने रास्ते में ही बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं सो गया। इसी दौरान अचानक बाइक में आग (bike me aag) लग गई। (bike petrol tank blast Janjgir)

आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *