CG Tourist Places: बारिश की रिमझिम में घूमें छत्तीसगढ़ की ये जन्नत जैसी जगहें ! जहां मौसम खुद कहेगा, “थोड़ा रुक जा यार!

CG Tourist Places: बारिश की रिमझिम में घूमें छत्तीसगढ़ की ये जन्नत जैसी जगहें ! जहां मौसम खुद कहेगा, "थोड़ा रुक जा यार!

CG Tourist Places: जैसे ही आसमान से पहली बूंद गिरती है, मन कहता है, अब तो घूमने निकल ही जाना चाहिए। बरसात का मौसम अपने साथ नमी नहीं, ताजगी और रोमांच भी लेकर आता है। और जब छत्तीसगढ़ जैसे हरियाले राज्य की बात हो, तो यहां की वादियां, झरने और पहाड़ इस मौसम में किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगते।

अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार मानसून में कहां जाया जाए, तो छत्तीसगढ़ की ये जगहें आपके सफर को बना सकती हैं यादगार

चित्रकोट जलप्रपात (बस्तर)

इस झरने को भारत का नियाग्रा फॉल कहा जाता है। बारिश में जब ये पूरे वेग से गिरता है, तो ऐसा लगता है जैसे बादल ज़मीन पर उतर आए हों।

 

चित्रकोट जलप्रपात जगदलपुर का अवश्य देखें आकर्षण | अतुल्य भारत

 

 

तीरथगढ़ जलप्रपात (कांगेर घाटी)
चारों ओर जंगल और बीच से गिरता पानी। बारिश में यहां की हरियाली और ठंडी हवा मन को बिल्कुल शांत कर देती है।

 

तीरथगढ़ जलप्रपात पर्यटन (बस्तर) (2025) - एक संपूर्ण यात्रा गाइड

 

 

मैनपाट (सरगुजा)
छत्तीसगढ़ का मिनी शिमला। मानसून में यहां की पहाड़ियां और वादियां हरे रंग की चादर ओढ़ लेती हैं। ट्रैकिंग और शांति पसंद लोगों के लिए एकदम परफेक्ट जगह।

Manpat Mahotsav In Sarguja District | Chhattisgarh Government Manpat  Mahotsav Will Start From 12 Feb In Sarguja District | मैनपाट महोत्सव:  एडवेंचर स्पोर्ट्स और टूरिज्म के बीच वादियों में ...

 

 

घुघवा जलप्रपात (जशपुर)
जंगलों के बीच छिपा यह झरना बहुत ही शांत और खूबसूरत है। बारिश में इसका रंग-रूप और निखर जाता है।

 

Chhattisgarh tourist place Famous Rajpuri waterfall in Jashpur Where to go  in summer kaha ghumne jaye | Rajpuri waterfall: गर्मियों में गजब का एहसास  देता है जशपुर का ये जलप्रपात, एक बार जरूर करें दीदार Hindi News

 

गिरौधपुरी धाम (बलौदाबाजार)
धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य का अनोखा संगम। मानसून में यहां की वादियां और रास्ते हर किसी को मोहित कर देते हैं।

 

Balodabazar: कुतुब मीनार से भी ऊंचा है छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी का "जैतखाम",  जानें क्या है इसकी विशेषता ? | Jaitkham of Girodpuri Chhattisgarh is higher  than Qutub Minar its specialty ...

 

 

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान (बस्तर)
गुफाएं, झरने और दुर्लभ जीव-जंतुओं का बसेरा। बरसात के मौसम में इसका प्राकृतिक रूप और भी ज्यादा दिलकश हो जाता है।

 

 

Kanger Valley - Sanskriti IAS

 

बारिश में घूमने का असली मजा तो तभी आता है जब भीड़-भाड़ से दूर, शांत और हरियाली से घिरी कोई जगह मिल जाए, और छत्तीसगढ़ में ऐसी जगहों की कमी नहीं है। तो इस बार रिमझिम फुहारों के बीच बैग पैक करिए और निकल जाइए छत्तीसगढ़ की खूबसूरती को करीब से देखने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *