CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के कटओथ गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को जिंदा जलाकर हत्या करने की कोशिश की गई. गनीमत रही कि युवक ने तालाब में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचा ली. गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (प्रेमिका से मिलने आए युवक को जिंदा जलाने की कोशिश)
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक कोरबा जिले के कनकी गांव का रहने वाला है. युवक को उसकी प्रेमिका ने फोन कर कटओथ गांव में मेला देखने के बहाने बुलाया था. युवक जैसे ही गांव पहुंचा, वैसे ही युवती के भाई ने उस पर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. अचानक हुए इस हमले से युवक बुरी तरह झुलस गया, लेकिन उसने तुरंत पास के तालाब में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई. (कोरबा प्रेम प्रसंग में हत्या की कोशिश)

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया और उसका बयान दर्ज किया. पुलिस के अनुसार, आरोपी युवती का भाई है और प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंधों को लेकर उपजे तनाव से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.
