CG News: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क पढ़ाई के लिए 19 अगस्त को निकलेगी लॉटरी, ऐसे मिल सकता है मौका

CG News: निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत प्रदेश के निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को पढ़ाई का अवसर देने के लिए तीसरे चरण की लॉटरी निकाली जाएगी। प्रदेशभर में अभी भी लगभग 6100 सीटें खाली हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 19 अगस्त को तीसरे चरण की लॉटरी (RTE third round list) निकाली जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। पूर्व में भरे गए आवेदनों के आधार पर ही लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित बच्चों को प्रवेश के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाएगा।

RTE Admission 2025 third list

RTE के अंतर्गत सीटों की स्थिति (RTE lottery 2025)

राज्य के निजी स्कूलों (Free Education in Private Schools) में RTE के तहत 25% सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं। पहले चरण की लॉटरी में लगभग 40 हजार बच्चों का चयन हुआ था, जिनमें से करीब 36 हजार बच्चों ने प्रवेश लिया। दूसरे चरण में 10 हजार बच्चों का चयन हुआ। इसके बावजूद 6100 सीटें अब भी रिक्त हैं। इन्हीं सीटों पर अब तीसरे चरण की लॉटरी निकाली जाएगी।

आवेदन और चयन प्रक्रिया (RTE admission process)

इस बार लॉटरी उन्हीं बच्चों के बीच निकाली जाएगी जो पहले आवेदन कर चुके हैं लेकिन चयनित नहीं हुए। नए आवेदन आमंत्रित नहीं किए जाएंगे। जिनका चयन पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा मौका नहीं मिलेगा।

पढ़ाई में पिछड़ रहे बच्चे

निजी स्कूलों में 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। अब तक लगभग ढाई महीने की पढ़ाई हो चुकी है और अगले माह तिमाही परीक्षा होनी है। ऐसे में चयनित होने वाले आरटीई के बच्चों को अतिरिक्त मेहनत करनी होगी ताकि वे बाकी छात्रों के साथ पढ़ाई में बराबरी कर सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *