Viral Fever Raipur: राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Viral Fever) में इन दिनों वायरल फीवर (Viral Fever) तेजी से फैल रहा है। मौसम में बदलाव और बारिश के बाद बढ़ी नमी के कारण संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ चुकी है।

Viral Fever Raipur: रायपुर के डॉ. अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल, हमर अस्पताल और हमर क्लीनिक में रोजाना सैकड़ों मरीज बुखार, खांसी, जुकाम और सर्दी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। डॉ. अंबेडकर अस्पताल में सामान्य दिनों में करीब 300 मरीज आते थे, लेकिन पिछले सप्ताह यह संख्या बढ़कर 400-500 तक पहुंच गई। इसी तरह जिला अस्पताल में अब 200 से अधिक मरीज वायरल से संबंधित लक्षणों के साथ इलाज के लिए आ रहे हैं।
डॉक्टरों ने दी चेतावनी
चिकित्सकों ने कहा है कि वायरल फीवर को हल्के में न लें। शुरुआती लक्षण नजर आते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लापरवाही करने पर यह डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसे गंभीर रोग का रूप ले सकता है।

Viral Fever बचाव के उपाय (Viral Fever Prevention)
साफ पानी उबालकर ही पिएं
बार-बार हाथ धोएं
बारिश में भीगने से बचें
संतुलित आहार लें
खुले या बासी भोजन का सेवन न करें
भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें
वायरल फीवर लक्षण (Viral Fever Symptoms)
यदि इन लक्षणों में से कोई भी दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें –
लगातार तेज बुखार
शरीर या आंखों में दर्द
सांस लेने में तकलीफ
त्वचा पर लाल दाने
उल्टी या दस्त
